{"_id":"6a7f766f0d4478a04909f6bd","slug":"policemen-took-to-the-streets-with-the-tricolour-the-city-echoed-with-patriotic-slogans-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-165810-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे पुलिसकर्मी, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे पुलिसकर्मी, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
Sat, 15 Aug 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। एसपी केशव कुमार के निर्देशन में आयोजित तिरंगा यात्रा का नेतृत्व एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले पुलिसकर्मियों के देशभक्ति के नारों और गीतों से शहर का माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया।
तिरंगा यात्रा रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू हुई। पुलिसकर्मी पैदल रविंद्रनगर धूस होते हुए पडरौना के सुभाष चौक तक पहुंचे। इसके बाद मोटरसाइकिल तिरंगा रैली भी निकाली गई। पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय और विभिन्न थानों से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रैली के दौरान पुलिसकर्मी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर फ्लैग मार्च करते नजर आए। देशभक्ति गीतों और नारों से आसपास का क्षेत्र गूंजता रहा। रास्ते में लोगों ने भी तिरंगा यात्रा को उत्साह के साथ देखा।
आयोजन के जरिए आमजन में राष्ट्रीय गौरव और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया। पुलिस विभाग के अनुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों के मन में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है। अभियान के तहत जिले में तिरंगा यात्रा और फ्लैग मार्च समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। अभियान के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को भव्य बनाने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।