सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Power outage for 24 hours; normal life disrupted.

Kushinagar News: 24 घंटे से बिजली गुल, जनजीवन अस्त-व्यस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Power outage for 24 hours; normal life disrupted.
विज्ञापन
रहसू बाजार। मंगलवार देर शाम आंधी-बारिश के बाद से बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। 24 घंटे से बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिग्विजय सिंह, पशुपति शर्मा, ब्रजेश गोंड़, राजेश गुप्ता, हरेराम सिंह का कहना हैं कि आंधी बारिश होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। गांव के लोगों बताया कि विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों से संपर्क नहीं हो पाता हैं। सीयूजी नंबर बंद मिलता हैं। बिजली गुल होने से लगभग 30 से अधिक गांव की आबादी प्रभावित रही।

रहसू क्षेत्र में मंगलवार की शाम आंधी आने के बाद पूरी रात बिजली गुल रही। लोगों ने पूरी रात घर के बाहर बैठकर बिताई। एसडीओ श्याम जायसवाल ने बताया कि आंधी-बारिश के कारण पोल टूट गए थे। उसे सही करवाया जा रहा हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति चालू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी में टिनशेड गिरने से महिला घायल, बिजली का पोल गिरा
जौरा बाजार। मंगलवार की शाम आई तेज आंधी में लोगों का काफी नुकसान हुआ है।कटरैन गिरने से महिला घायल हो गई वहीं कई गांवों में बिजली का पोल गिरने के बिजली गुल हो गई। तेज आंधी के कारण विशुनपुरा में कटरैन सिर पर गिर जाने 50 वर्षीय फुलवंती देवी पत्नी चन्द्रकेश का सिर फट गया जिसके कारण वह बेहोश होकर गिर गई। अखिलेश ने एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी पर पहुंचया।इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार है। नोनिया पट्टी में हाईटेंशन लाइन का पोल टूटने से जौरा बाजार में बिजली के तार गिर गए हैं। ग्राम कनौरा में लोहे के दो पोल गिरने से अबतक बिजली बहाल नहीं हो पाई है। नदवा विशुनपुर में आंधी से बिजली के तार पर पेड़ की डाल गिरने से दो पोल टूट कर गिर गए जबकि एक पोल झुक गया। परसौनी में सागौन के पेड़ कुछ टूट गए तथा कुछ जड़ के साथ उखड़ गए। बिजली निगम के एसडीओ पप्पू जायसवाल ने बताया कि पेट्रोलिंग कर बुधवार को आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed