सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Power remained out due to a feeder fault.

Kushinagar News: फीडर में खराबी से गुल रही बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Power remained out due to a feeder fault.
विज्ञापन
सुकरौली। फीडर में खराबी से क्षेत्र के कई गांवों में शनिवार की रात से ही बिजली गुल है। रविवार को दिनभर बिजली नहीं आने से इन्वर्टर जवाब दे गए हैं। मोबाइल फोन भी बंद हो गए हैं। इससे लोगों का संपर्क टूट गया है और जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।
Trending Videos

बिजली संकट के चलते सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की हो रही है। मोटर न चल पाने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण सर्वेश तिवारी, श्रीराम, रिंकू, चंदन, हरिप्रकाश, धर्मेंद्र आदि का कहना है कि रात में अंधेरा छाया रहा है, जिससे सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। पानी खत्म होने से दिक्कत हो रही है। फोन भी डिस्चार्ज हो गया। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ऋषभ श्रीवास्तव ने बताया कि फीडर में कुछ दिक्कत होने से सप्लाई बाधित हुई है। जल्द ही इसे ठीक कराकर सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed