सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations for Buddhist Conclave Complete... Inauguration Today

Kushinagar News: बुद्धिस्ट काॅन्क्लेव की तैयारियां पूरी...उद्घाटन आज

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 31 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Buddhist Conclave Complete... Inauguration Today
रामाभार स्तूप चांटिंग के लिए सज धजकर तैयार। संवाद
विज्ञापन
कसया। तथागत की धरती कुशीनगर में तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिस्ट काॅन्क्लेव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को तीन दिवसीय बुद्धिस्ट काॅन्क्लेव का उद्घाटन होगा। इस दौरान 2 अप्रैल तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। काॅन्क्लेव के दौरान यहां देश-विदेश से बौद्ध भिक्षु, श्रद्धालु, विद्वान और प्रतिनिधि जुटेंगे।
Trending Videos

प्रशासन ने बुद्ध नगरी को आकर्षक दिखने के लिए सजाने-संवारने का काम पूरा कर लिया है। काॅन्क्लेव के दौरान महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में पैनल डिस्कशन, रामाभार स्तूप परिसर में चांटिंग, शांति उपवन में पेंटिंग प्रतियोगिता और कृषि विश्वविद्यालय परिसर में उद्घाटन कार्यक्रम सभा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बुद्ध से जुड़ी प्रदर्शनी, फिल्म प्रदर्शन और विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित होंगे। इस तीन दिवसीय काॅन्क्लेव में चांटिंग सत्र, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद, सांस्कृतिक संध्या, सामूहिक विवाह, विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन बौद्ध धर्म, धम्म, संवाद और विकास पर चर्चा होगी। दूसरे दिन ‘विकसित कुशीनगर-2047’, निवेश, फूड प्रोसेसिंग और पर्यटन को लेकर मंथन किया जाएगा। तीसरे दिन वैश्विक शांति और ‘धम्म आधारित विजन 2030’ पर विचार-विमर्श के साथ समापन होगा।
देश-विदेश के शिक्षाविद व छात्र होंगे शामिल : काॅन्क्लेव में दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू, मगध, नालंदा, अवध, संपूर्णानंद और लखनऊ विश्वविद्यालय समेत विभिन्न संस्थानों के छात्र, शोधार्थी और शिक्षाविद प्रतिभाग करेंगे। वहीं,डॉक्टर, इंजीनियर, नीति विशेषज्ञ, बौद्ध भिक्षु सम्मेलन में आकर्षण को बढ़ाएंगे।
साम समंदर पार पहुंचेगा शांति और करुणा संदेश : समापन के दौरान ‘कुशीनगर शांति घोषणा-2026’ पर हस्ताक्षर, कैंडल मार्च और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर की प्रस्तुतियां सम्मेलन का मुख्य आकर्षण होंगी। प्रशासन के अनुसार, तीन दिवसीय यह सम्मेलन कुशीनगर से विश्व शांति, मानव कल्याण और करुणा का संदेश देश-दुनिया तक पहुंचाएगा और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में इसकी पहचान को और मजबूत करेगा।
चांटिंग के लिए सजा रामाभार स्तूप : पर्यटन स्थली में देश-विदेश के बौद्ध भिक्षु रामाभार स्तूप के चारों तरफ बैठकर चांटिंग करेंगे। इसके लिए सजाया दिया गया हैं। शांत वातावरण में हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट स्थित स्तूप का बौद्ध श्रद्धालुओं में महत्व रखता है।
40 होटलों में अतिथियों के ठहरने की है व्यवस्था : बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव में आने वाले देश-विदेश के अतिथियों के ठहरने के लिए लगभग 40 होटल, गेस्ट हाउस और लॉज चयनित किए गए हैं। सभी को निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, सभी होटल संचालक साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखेंगे। अतिथियों के आगमन पर असुविधा न हो, इसका ध्यान रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

रामाभार स्तूप चांटिंग के लिए सज धजकर तैयार। संवाद

रामाभार स्तूप चांटिंग के लिए सज धजकर तैयार। संवाद

रामाभार स्तूप चांटिंग के लिए सज धजकर तैयार। संवाद

रामाभार स्तूप चांटिंग के लिए सज धजकर तैयार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed