सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Procession Taken Out for the Consecration of the Idol

Kushinagar News: मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 02 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Procession Taken Out for the Consecration of the Idol
मलुकही में हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई शोभाशत्रा में शामिल लोग।संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के मलुकही गांव के नवयुवक मंगल दल परिसर में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान मूर्ति की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्र के सभी मंदिरों में स्थापित मूर्तियों से मिलन कराया गया। शोभायात्रा में रथ, घोड़े, बैंड बाजा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा गांव के शिव मंदिर, काली मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित सुअरहा, नरायनपुर गांव के अलावा अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों पर पहुंची। आचार्य श्याम सुंदर पाठक, दुर्गेश शुक्ला, शत्रुघ्न दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों का मिलन कराया।
Trending Videos

ग्राम प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान विजय प्रताप सिंह, राधेश्याम यादव, रामलखन गुप्ता, बेचू वर्मा, अवधनारायण गिरी, राजन सिंह,अखिलेश सिंह, प्रद्युम्न वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed