सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Queuing for Gas Cylinders Since Midnight... Uproar on the Street

Kushinagar News: गैस सिलिंडर के लिए आधी रात से लगा रहे कतार...सड़क पर हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Queuing for Gas Cylinders Since Midnight... Uproar on the Street
रविंद्र नगर में गैस के लिए जुटी लोगों की भीड़।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
पडरौना। रसोई गैस की किल्लत के चलते घरेलू गैस उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। सहालग सीजन होने से गैस सिलिंडर की मांग बढ़ गई है। गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। उपभोक्ता गोदामों व एजेंसियों पर आधी रात से ही लाइन लगा रहे हैं। गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आए दिन धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति सामने आ रही है। वहीं, गैस वितरण व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है।
Trending Videos

कसया नगर के नहर बाईपास सड़क स्थित एजेंसी पर बृहस्पतिवार को रसोई गैस सिलिंडर के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं की भीड़ के चलते जाम लग गया। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। उपभोक्ताओं ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर और एजेंसी प्रबंधन से बातचीत कर जाम खुलवाया। इसके बाद आवागमन चालू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल मुख्यालय रविंद्रनगर का भी रहा। यहां गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ता रात दो बजे से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। सुबह होते ही गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इससे यहां उपभोक्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। उपभोक्ताओं का आरोप है क घंटों लाइन में लगने के बाद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। घरेलू गैस की इस किल्लत ने उपभोक्ताओं के किचन का बजट और समय दोनों बिगाड़ दिया है। वहीं, सुरक्षित व बिना विवाद के गैस सिलिंडर का वितरण कराए जाने के लिए प्रशासन ने गोदामों व एजेंसियों पर पुलिस तैनात कर दी है, ताकि उपभोक्ताओं को कोई असुविधा न हो।
कोट:-
जिले में गैस की आपूर्ति को लेकर कंपनियों के अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर समीक्षा की जा रही है। एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि सिलिंडरों का वितरण पारदर्शी तरीके से किया जाए और किसी तरह की कालाबाजारी न हो। आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए प्रशासन लगातार मानीटरिंग कर रहा है। मिली शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई भी तय की जा रही है। -कृष्ण गोपाल पांडेय, डीएसओ, कुशीनगर

0
जिला पूर्ति कार्यालय में करीब 900 आवेदन आए
वर्तमान में शादी व मांगलिक कार्यक्रमों का सीजन चल रहा है। ऐसे में गैस सिलिंडर की मांग बढ़ गई है। आयोजकों के सहूलियत के लिए जिला प्रशासन ने व्यावसायिक सिलिंडर आपूर्ति के लिए वितरण व्यवस्था में सुधार किए हैं। ताकि आयोजकों को सहूलियत मिल सके। इसके लिए जिला प्रशासन ने नए नियम के तहत आवेदन ले रहा। इसमें अब जिला पूर्ति कार्यालय में करीब 900 लोगों ने व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति के लिए संबंधित दस्तावेजों के साथ आवदेन जमा कर चुके हैं। जिन्हें शादी या अन्य मांगलिक आयोजन के लिए गैस सिलिंडर की जरूरत है। विभाग के अनुसार,ऐसे लोगों को एक सिलिंडर की आपूर्ति के लिए कुल 4600 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसमें 2400 रुपये गैस सिलिंडर की कीमत व 2200 रुपये गैस की कीमत शामिल है। सिलिंडर खाली लौटाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी की रकम 2400 वापस कर दी जाएगी।
0
पांच दिन के अंतराल पर पहुंची गाड़ी
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में घरेलू गैस की परेशानी कम नहीं हुई है|। हालात यह है कि क्षेत्र के गैस एजेंसियों पर अब पांच दिनों के अंतराल पर गैस सिलिंडर की गाड़ियां आ रही हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं में गैस सिलिंडर के लिए धक्का-मुक्की हो रही है। कस्बे में बृहस्पतिवार भोर से ही खड़े उपभोक्ताओं को बिना गैस के ही लौटना पड़ा। इसकी वजह गाड़ी का गोदाम तक नहीं पहुंचना रहा। वहीं, पिपराघाट स्थित एचपी गैस एजेंसी पर पांचवें दिन गैस सिलिंडर लेकर गाड़ी आई तो उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। धक्का-मुक्की के बीच 306 घरेलू गैस सिलिंडर वितरित किए गए। इसी तरह रकबा दुलमा पट्टी स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर उपभोक्ताओं की भीड़ रही।
0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed