{"_id":"6a6bb7f143947921e405f702","slug":"shivalaya-echoed-with-har-har-mahadev-on-the-first-day-of-sawan-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-164789-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सावन के पहले दिन हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सावन के पहले दिन हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय
Fri, 31 Jul 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
सेवरही में भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु।संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। सावन के पहले दिन बृहस्पतिवार को प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हरहर महादेव के जयघोष के साथ पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शिवालयों में पूजन सामग्री अर्पित कर जलाभिषेक हुआ। इस दौरान शिवालयों में मेले जैसा माहौल रहा। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।
पडरौना के छावनी स्थित भन्नुनाथ शिवमंदिर, महादेव मंदिर, सिद्धनाथ शिवमंदिर, लखरांव स्थित शिवमंदिर, बुढ़िया माई मंदिर परिसर स्थित शिवमंदिर, खिरकिया माई मंदिर परिसर स्थित शिवमंदिर, करहिया शिवमंदिर, रामपुर शिवमंदिर सहित आसपास के शिवमंदिरों में रंगाई-पुताई, सफाई, सजावट आदि का कार्य बुधवार की शाम को ही पूरा कर लिया गया था।
बृहस्पतिवार भोर में ही मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। भगवान शिव की आरती के बाद श्रद्धालुओं ने देर शाम तक जलाभिषेक किया। कुछ श्रद्धालुओं ने दोपहर बाद रुद्राभिषेक भी कराया। पूजन के बाद लोगों ने मंदिर परिसर में खुली दुकानों से खरीदारी की। सबसे अधिक भीड़ खिलौनों की दुकानों पर थी। बच्चे विभिन्न तरह के खिलाैने खरीद रहे थे। सीसीटीवी कैमरे की मदद से भी गर्भ गृह एवं मंदिर परिसर की निगरानी की गई।
विज्ञापन
जनपद के प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर में कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने एक-एक कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हर हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। यहां पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं की अलग-अलग कतार लगी थी। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराकर मंदिर के गर्भगृह में जलाभिषेक करा रहे थे। यहां जलाभिषेक के लिए दोपहर दोपहर बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
मथौली संवाद के अनुसार, सतभरिया मौन नाला स्थित शिव मंदिर, गौनरिया शिवालय, मथौली शिवालय, माता चेड़ा देवी परिसर स्थित शिवलिंग, सिरसिया शिव मंदिर, खैरेटवा शिव मंदिर और सुदामाचक शिव मंदिर समेत आसपास के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शिव भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
तमकुहीरोड संवाद के अनुसार, बाबा पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर शिवाघाट, पोखरा शिव मंंदिर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, विश्वकर्मा शिव मंदिर जवाहर नगर, जीन बाबा का स्थान पकड़ियार, राम जानकी शिव मंदिर गांधी नगर, गल्लामंडी शिव मंदिर सहित राजपुर खाश, अहिरौलीदान, चखनी, रकबा दुलमा पट्टी, परसा उर्फ सिरिसिया, राजपुर बगहा, राजेंद्र नगर, जगदीश पुर, मिश्रौली, जोगनी, मलाही टोला, राजपुर बगहा, ब्रह्मपुर, पिरोजहा, दवनहा, अहिरौली मिश्र स्थित सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा अर्चना की। दोपहर बाद जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।