फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The end of a love story: Pooja's family did not even go to see their daughter's face.

Kushinagar News: प्रेम कहानी का अंत, बेटी का चेहरा तक देखने नहीं गए पूजा के घर वाले

Fri, 31 Jul 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 31 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The end of a love story: Pooja's family did not even go to see their daughter's face.
बेसुध पड़ी नगीना देवी ।शोकाकुल रितेश के पिता दया निधि भारती ।शर्ट पैन्ट मे (बीच मे कुर्सी पर ) - फोटो : Archive
खड्डा/छितौनी। प्रेम विवाह के बाद सामाजिक और पारिवारिक चुनौतियों के बीच जीवन शुरू करने वाले रितेश और पूजा की खुदकुशी ने इलाके को झकझोर दिया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की वजह से मौत की पुष्टि हुई। शाम को शव जिंदा छपरा गांव लाया गया। दोनों की प्रेम कहानी और साथ जीने मरने की कसम खाने की चर्चा लोगों की जुबान पर रही। रितेश के पिता दयानिधि ने पूजा के घर पर अंतिम दर्शन के लिए आने को कहा लेकिन कोई नहीं आया। पनियहवा घाट पर दोनों का एक ही चिता पर दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन

हनुमानगंज क्षेत्र के जिंदा छपरा के रितेश भारती और पूजा ने करीब सात माह पूर्व घर वालों के मर्जी के बिना कोर्ट मैरिज की थी। बुधवार को दोपहर में दोनों में विवाद हो गया। इससे नाराज होकर रितेश घर से निकल गया। कुछ देर बाद पूजा भी निकल गई। करीब दो घंटे बाद पेड़ में फंदे से लटका दोनों का शव दिखा। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दोनों के परिजनों ने पुलिस से किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर बाद दोनों शव गांव लाए गए। बेटे और बहू के शव से लिपटकर रितेश की मां बिलख रही थी। मां, बुजुर्ग दादा और दादी को रोता देख दरवाजे पर जुटे लोगों की आंखें नम हो गईं। इस घटना से गांव में मातम छाया है। रितेश का पिता दयानिधि ने दोनों शवों को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed