सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Special Communicable Diseases Campaign to Run for One Month

Kushinagar News: एक माह तक चलेगा विशेष संचारी रोग अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Special Communicable Diseases Campaign to Run for One Month
कलक्ट्रेट पर वि​भिन्न योजनाओं की समीक्षा करते डीएम-स्रोत सूचना - फोटो : samvad
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के अंतर्गत अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बताया गया कि, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एक से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान चलाया जाएगा।
Trending Videos

डीएम ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों जैसे आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य की ओर से किए जा रहे कार्यों में गुुणवत्ता और प्रगति की मॉनिटरिंग संबंधित निर्देश चिकित्सा अधिकारी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित आशा, एएनएम के विरुद्ध कार्रवाई करें। संबंधित एमओआईसी अपने अधीनस्थ ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का रूटीन रजिस्टर, आशा डायरी का भी निरीक्षण करें। साथ ही गांवों में भ्रमण के दौरान कार्यों का सत्यापन एवं आम जनता का फीडबैक भी लें।

सीएमओ डॉ रामानुज कनौजिया ने कहा कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एक से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान चलाया जाएगा। 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की समन्वयता के साथ संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, दस्तक अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम के बारे में आम जनमानस को जागरूक करने के साथ वेक्टर वार्न डिजीज सहित अन्य संचारी रोगों की स्थिति, बचाव, उपचार के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
डीएम ने ग्रामीण स्तर पर ग्राम प्रधानों और निगरानी समितियों के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव के प्रति बच्चों महिलाओं आदि को घर-घर दस्तक देकर जागरूक करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने जनपद में संचारी रोगो के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष संवेदनशीलता बरतने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed