{"_id":"69c19c857ecdf7c14c0de9f2","slug":"teacher-suicide-case-list-being-compiled-of-files-handled-by-suspended-clerk-kushinagar-news-c-7-gkp1058-1267574-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक खुदकुशी प्रकरण : निलंबित बाबू की फाइलों की बन रही सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक खुदकुशी प्रकरण : निलंबित बाबू की फाइलों की बन रही सूची
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/कुशीनगर। देवरिया बीएसए कार्यालय के निलंबित बाबू के पटल से जुड़ी फाइलों की सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए एसडीएम के नेतृत्व में पांच कर्मचारियों को लगाया गया है। फाइलों की सूची तैयार होने के बाद इन्हें निलंबित बाबू का प्रभार पाए प्रधान सहायक को सौंपा जाएगा।
बीएसए कार्यालय में एडेड स्कूलों का पटल देख रहे बाबू संजीव सिंह को फरवरी के तीसरे सप्ताह में डीएम के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद प्रधान सहायक तनुज श्रीवास्तव को प्रभार दिया गया। तनुज श्रीवास्तव को बेसिक शिक्षा सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने निलंबित कर दिया। इसके बाद एडेड स्कूलों का प्रभारी प्रधान सहायक स्वदेश श्रीवास्तव को सौंपा गया। पर फाइलें अभी तक संजीव सिंह की आलमारियों में बंद रहीं। इसके चलते इन फाइलों को देख पाना किसी के लिए संभव नहीं रहा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने एक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तीन पटल सहायक और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को फाइलों को रिकवर करने का कार्य सौंप दिया। इसके लिए डीएम से मजिस्ट्रेट नामित करने का अनुरोध किया। इस पर डीएम ने एसडीएम सीमा पांडेय का नाम प्रस्तावित किया। बीएसए ने सीमा पांडेय के नेतृत्व में पटल सहायक अखिलेश आर्य, उमेश पांडेय और अशोक के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सत्यनारायण और अनित की कमेटी बना दी।
बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि फाइलों को मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सूचीबद्ध किया जा रहा है।
Trending Videos