सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager Sexually Exploited Under Pretext of Marriage; Now, Refusal to Marry

Kushinagar News: शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण, अब शादी से इन्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Teenager Sexually Exploited Under Pretext of Marriage; Now, Refusal to Marry
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को शादी का झांसा देकर दुधारा थाना क्षेत्र निवासी आरोपी ने यौन शोषण किया। इसके बाद शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मामले में किशोरी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि बीते तीन वर्षों से उसका दुधारा थाना क्षेत्र के उजरौटी कला निवासी मनोज निषाद से प्रेम संबंध चल रहा था। मनोज ने शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। शादी के लिए कहने पर वह इन्कार कर दिया। इसके बाद उसने बखिरा थाने में शिकायत की। 12 फरवरी 2025 को सुलह हुआ कि मनोज उसके बालिग होने पर उसके साथ शादी कर लेगा। जब वह बालिग हो गई तो ऑनलाइन प्रार्थनापत्र 23 फरवरी 2026 को दी थी। जिस पर 9 मार्च को मनोज निषाद को थाने पर बुलाया गया। वह समझौता कर शादी करने के लिए अपने साथ लेकर घर गया। अगले दिन 10 मार्च को मनोज निषाद, मोना, अखिलेश व कलावती उसे गाली देते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में किशोरी की तहरीर पर आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी मनोष निषाद निवासी उजरौटी थाना दुधारा को गिरफ्तार कर लिया है। विधिक कार्रवाई पूरी करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed