फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tekuatar is all set to welcome the CM; stringent security arrangements are in place, extending from the roads to the skies.

Kushinagar News: सीएम के स्वागत में टेकुआटार सजकर तैयार, सड़क से आसमान तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 11 Jul 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 11 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Tekuatar is all set to welcome the CM; stringent security arrangements are in place, extending from the roads to the skies.
टेकुआटार में हेलीपैड की तैयारी का जायजा लेते डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार। संवाद - फोटो : samvad
कसया(कुशीनगर)। सीएम योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए टेकुआटार सजकर तैयार है। सड़क से आसमान तक चार लेयर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। तीन एएसपी, दस सीओ, 17 थानाध्यक्ष के अलावा 600 से अधिक पुलिस के जवान सीएम की सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। कुशीनगर, हाटा, रामकोला विधानसभा क्षेत्रों को सीएम 525 करोड़ की 464 विकास परियोजनाओं की आज सौगात देंगे। शुक्रवार शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी केशव कुमार कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर मातहतों को जरूरी हिदायतेें दीं।
विज्ञापन

सीएम शनिवार को टेकुआटार आ रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर बारिश के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। डीएम, एसपी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। हेलीपैड से लेकर मंच और लगने वाली प्रदर्शनी स्थल तक करीब एक घंटे तक जमे रहे। कार्यक्रम स्थल पर आने के लिए कच्ची सड़क को डीएम ने इंटरलाकिंग कराने के निर्देश दिए। बारिश के मौसम को देखते हुए लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन को पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर टेंट में पांच हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई है। मंच पर न्यूनतम 25 और अधिकतम 30 विशिष्ट अतिथियों के बैठने की व्यवस्था है। इसकी सूची स्थानीय विधायकों के जरिए प्रशासन की ओर से तैयार करा ली गई है। बारिश की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर जलनिकासी, आवागमन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समय से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम की जनसभा को लेकर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल को चार स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में तीन एएसपी, दस सीओ, 17 थानेदार के अलावा दरोगा, पुरुष व महिला सिपाही, तीन प्लाटून पीएसी के अलावा मुख्यमंत्री सुरक्षा दल, एनएसजी, सिविल पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक रूट डायवर्जन भी लागू रहेगा। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट है।
-

आठ वाहन पार्किंग बनाया गया
जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने आठ पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। इनमें दो वीआईपी पार्किंग शामिल हैं। कसया की ओर से आने वाले सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के वाहनों के लिए इंदिरा गांधी विद्यालय के पास वीआईपी पार्किंग बनाई गई है। अधिकारियों के वाहन दुल्हिन जगरन्नाथ कुंवरी विद्यालय के सामने खड़े किए जाएंगे। रामकोला की ओर से आने वाले वाहनों के लिए धर्मकांटा के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मथौली रोड से आने वाले वाहन सिधावे रोड पर पार्क किए जाएंगे। हाटा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सन लाइट मिशन स्कूल के समीप पार्किंग स्थल बनाया गया है। अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग-अलग पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
-
विद्यालय का भी निरीक्षण करेंगे सीएम

-सीएम के प्रस्तावित निरीक्षण को देखते हुए डीएम और एसपी ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा परिसर में मिट्टी भराई कर समतलीकरण कराने के निर्देश दिए गए। विद्यालय भवन, प्रवेश द्वार और आसपास के क्षेत्रों को भी व्यवस्थित किया गया है। रामकोला-कसया मार्ग समेत आसपास के संपर्क मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। प्रशासन ने जिले के 14 ब्लॉकों के सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। सड़क की दोनों पटरियों की सफाई करा दी गई है। प्रमुख मार्गों, चौराहों और कार्यक्रम स्थल के आसपास स्वच्छता के कार्य देर शाम तक जारी रहे।
-


पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने परखीं तैयारियां

-शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वेद नारायण और एक्सईएन तेज प्रताप ने भी कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते हुए सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। एई मुकेश वर्मा, अविनाश मिश्रा, राहुल सोनी, जेई प्रिंस मौर्य एवं अभिजीत सिंह सहित विभागीय अधिकारियों ने पूरे परिसर का भ्रमण कर विभिन्न प्वाइंट्स का जायजा लिया। अधिकारियों ने हेलीपैड, वीआईपी मार्ग, मंच, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सभी तैयारियां पूरी तरह दुरुस्त रहें।
तैयारियों की समीक्षा कर सौंपी गई जिम्मेदारी

कार्यक्रम स्थल पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और एडीएम वैभव मिश्रा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और जिम्मेदारियां सौंपी। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के मद्देनजर विभिन्न जनपदों से आए पुलिस बल की तैनाती भी अलग-अलग स्थानों पर की गई है। कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने देने की हिदयात दी गई। महिला सुरक्षा एवं सुविधाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई। अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, महिलाओं के लिए अलग प्रवेश एवं बैठने की व्यवस्था और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रत्येक व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है और सभी विभागों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसडीएम आशुतोष कुमार, एसडीएम योगेश्वर सिंह, सर्वेश कुमार गौर, सीएमओ चंद्र प्रकाश सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

तैयारियों का विधायक ने लिया जायजा
कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर मंच, हेलीपैड, बैठक व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रहें, ताकि किसी भी परिस्थिति में लोगों को असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों से वैकल्पिक इंतजाम पहले से सुनिश्चित करने और कार्यक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को निर्देशित किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य नीतीश यादव, विनय मिश्रा, शिब्लू, अमरनाथ मद्धेशिया, संजीव दुबे आदि मौजूद रहे।

टेकुआटार में हेलीपैड की तैयारी का जायजा लेते डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार। संवाद

टेकुआटार में हेलीपैड की तैयारी का जायजा लेते डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed