फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Video of fertilizer being transported from UP to Bihar goes viral.

Kushinagar News: यूपी से बिहार भेजी जा रही खाद का वीडियो वायरल

Sat, 11 Jul 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 11 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Video of fertilizer being transported from UP to Bihar goes viral.
खाद लेकर समउर पुलिस चौकी के सामने से बिहार में प्रवेश करता बाइक सवार।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : Samvad
गंगुआ बाजार। यूपी-बिहार बार्डर पर खरीफ के सीजन में खाद की तस्करी बढ़ गई है। पगडंडियों के रास्ते बाइक समेत अन्य वाहनों पर खाद लादकर बिहार खाद ले जाने के मामले में अक्सर देखे जाते हैं। यूपी से बाइक और ठेलों आदि पर खाद लादकर बिहार ले जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो समउर बाजार पुलिस चौकी के ठीक सामने का बताया जा रहा है, जहां से बाइक पर खाद लादकर गुजर रहे खाद बिहार की तरफ जा रहा है। हालांकि वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

जिले के किसान यूरिया समेत अन्य उर्वरक के लिए परेशान हैं। वहीं, यूपी की खाद बिहार में धड़ले से भेजी जा रही है। शुक्रवार को वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कि समउर बाजार पुलिस चौकी के सामने से गुजरी सड़क के रास्ते बेरोकटोक खाद की खेप बिहार की तरफ जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का मामला कोई नया नही है। सुबह से शाम तक बाइक, ठेला या अन्य वाहनों से खाद बिहार भेजी जा रही है। वहां ऊंचे दाम पर बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है। जानकारी मिलने पर जांच कराई जाएगी। जिला कृषि अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि यूपी बिहार सीमावर्ती बाजारों में संचालित खाद की दुकानों की अभियान चलाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed