सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The DAC has not arrived even five days after booking.

Kushinagar News: बुकिंग के पांच दिन बाद भी नहीं आ रहा डीएसी

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 30 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The DAC has not arrived even five days after booking.
विज्ञापन
पिपरा कनक। रसोई गैस की किल्लत के बीच उपभोक्ताओं को नई समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग के पांच दिन बाद भी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर डीएसी का मैसेज नहीं आ रहा है। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। इससे उपभोक्ताओं में रोष है।
Trending Videos

तमकुहीराज और फाजिलनगर के गैस वितरण केंद्रों पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं। उनका आरोप है कि पहले बुकिंग के कुछ घंटे बाद डीएसी का मैसेज आ जाता था, अब पांच दिन बाद भी नहीं आ रहा है। मोहम्मद आलम,राम सकल तिवारी,आनन्द कुमार गौड़,गुडडू सिद्दीकी,सद्दाम हुसैन का आरोप है कि बुकिंग करने के पांच दिनों बाद भी डीएसी नहीं आया है। रुकसाना खातून, नीलम कुमारी, बबिता शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों 45 दिन के बाद बुकिंग व पांच दिन तक डीएसी नहीं आना, परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता मजीबुल होदा ने कहा कि तमकुही, फाजिलनगर से होम डिलीवरी की गाड़ी पिपरा कनक, बसंतपुर, गगलवा, चैन पट्टी, मीर बिहार, शाह टोला, खुद्दी टोला, धुसवा, बोदा टोला, हसनपुरा, महरु टोला नहीं आ रही है। उपभोक्ताओं को गोदाम से सिलिंडर लाना पड़ रहा है। होम डिलीवरी के निर्देश का भी पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed