सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Kalki Avatar will manifest for the destruction of the wicked.

Kushinagar News: दुष्टों के संहार के लिए होगा कल्कि अवतार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
The Kalki Avatar will manifest for the destruction of the wicked.
नेदुला में कथा सुनतीं महिलाएं। में कथा सुनतीं महिलाएं।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नेदुला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बृहस्पतिवार को कथा व्यास मानस जी महाराज ने सती चरित्र तथा ध्रुव चरित्र की कथा सुनाई। उन्होंने भागवत के समस्त अवतारों का वर्णन करते हुए कहा कि राष्ट्र, धर्म तथा समाज को हानि पहुंचाने वाले दुष्टों का संहार करने के लिए कल्कि अवतार होगा।
Trending Videos


कथा प्रसंग ने मानस जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण में भगवान विष्णु के अवतारों का विस्तृत वर्णन है। इन सभी अवतारों का उद्देश्य धर्म की स्थापना, भक्तों की रक्षा तथा अधर्म का समूल नाश करना है। इन प्रमुख अवतारों में अब तक मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध का अवतार हो चुका है। अंत में कल्कि अवतार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा प्रसंग में माता सती के चरित्र का वर्णन करते हुए मानस जी ने कहा कि माता सती त्याग, प्रेम और आत्म-सम्मान की प्रतीक हैं। प्रजापति दक्ष की पुत्री सती का विवाह भगवान शिव से हुआ था। पिता द्वारा शिव के अपमान से दुखी होकर उन्होंने दक्ष के यज्ञ में अपने योग शक्ति से देह त्याग दिया। देश के सभी 51 शक्तिपीठों की स्थापना माता सती के कथा से जुड़ी हुई है।
इस अवसर पर मुख्य यजमान रमाशंकर मिश्र, जड़ावती देवी, दुर्गेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed