सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The newly elected Nagar Panchayat President was administered the oath.

Kushinagar News: नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष को दिलाई गई शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 15 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The newly elected Nagar Panchayat President was administered the oath.
फाजिलनगर नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनीता शाही को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाती एसडीएम - फोटो : Samvad
विज्ञापन
फाजिलनगर। पावानगर महावीर इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें तमकुहीराज एसडीएम ने नगर पंचायत फाजिलनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता शाही को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष ने कस्बे के विकास की गति तेज करने की प्रतिबद्धता जताई।
Trending Videos

देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि कस्बे के लोगों ने विपरीत सामाजिक समीकरणों के बावजूद विकास की राह को चुना है। यह जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा नारी शक्ति पर जनता के विश्वास की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि निकाय उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत आने वाले विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताया है। शपथ ग्रहण समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज चौबे, जिला मंत्री कन्हैया शर्मा, पूर्व प्रमुख तमकुही विजय राय, नगर पालिका कसया के अध्यक्ष प्रतिनिधि, राजेश जायसवाल, दुदही अजीम आलम, जिला उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संतोष दत्त राय आदि ने संबाेधित किया। इसके पहले तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्र ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता शाही को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed