सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Attempted Fraud Under the Pretext of Marriage

Kushinagar News: शादी का झांसा देकर ठगी की कोशिश

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 15 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Attempted Fraud Under the Pretext of Marriage
विज्ञापन
पिपरा कनक। व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर शादी का झांसा देने वाले युवक के जाल में फंसी युवती ठगी का शिकार होने से बच गई। पटहेरिया स्थित सीएससी केंद्र संचालक ने युवती को समझाकर घर भेज दिया।
Trending Videos


पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की व्हाट्सएप पर एक युवक से बातचीत हो रही थी। युवक ने आकर्षक प्रोफाइल फोटो लगाकर युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का भरोसा देने लगा। कुछ दिनों बाद उसने युवती से रुपये की मांग शुरू कर दी। युवक के झांसे में आई युवती ने अपनी अंगूठी बेच दी और बृहस्पतिवार दोपहर पटहेरिया स्थित सीएससी केंद्र पर रुपये भेजने पहुंच गई। सीएससी संचालक रियाज खान को मामला संदिग्ध लगा तो उन्होंने युवती से पूछताछ की। युवती पहले युवक के खाते में पैसे भेजने की जिद करती रही, लेकिन संचालक ने उसे साइबर ठगी की आशंका बताते हुए काफी देर तक समझाया। उन्होंने युवती से उसके परिजनों से बात कराने को कहा। परिजनों का जिक्र होते ही युवती को अपनी गलती का अहसास हुआ और वह बिना रुपये भेजे चली गई। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने लोगों ने सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सतर्क रहने और किसी के झांसे में आकर रुपये न भेजने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed