{"_id":"6a063365160c6dedb30f1261","slug":"dispute-erupts-while-eating-biryani-thugs-beat-up-young-man-kushinagar-news-c-205-1-ksh1029-159770-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिरयानी खाने के दौरान विवाद मनबढ़ों ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिरयानी खाने के दौरान विवाद मनबढ़ों ने युवक को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 15 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रहसू बाजार। बिरयानी की दुकान में खाने पीने के दौरान बुधवार देर शाम हुए विवाद में मनबढ़ों ने युवक को पिटाई कर दी। इससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई की मांग करते हुए युवक हाईवे पर लेट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर मधुरिया पुलिस चौकी चली गई। बाद में पुलिस ने उसे परिजनों को बुलाकर सौंप दिया।
धुनवलिया चौराहे पर शाम को पांच से अधिक युवक बिरयानी की दुकान में बिरयानी खा रहे थे। उसी दुकान में पटहेरवा के गांव छठियाव निका राजन शर्मा भी था। किसी बात पर युवकों से राजन का विवाद हो गया। स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। राजन को बुरी तरह मारपीट कर युवक भाग गए। पिटाई से क्षुब्ध युवक कार्रवाई को लेकर हाईवे पर लेट गया। सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी थाने की मधुरिया चौकी की पुलिस युवक को चौकी पर ले गई। चौकी प्रभारी मधुरिया चंदन प्रजापति व दरोगा राहुल कुमार राय पुलिस चौकी पर पूछताछ कर ही रहे थे कि सामने मेज पर रखे ब्लेड से राजन ने गर्दन पर प्रहार करने की कोशिश की, लेकिन केबिन में मौजूद पुलिस व लोगों ने उसे पकड़ लिया। कुछ पल के लिए पुलिस चौकी पर अफरा तफरी मच गई। बाद में पुलिस ने घटना दूसरे थाने में होने की बात कह युवक को परिजनों के हवाले कर दिया।
चौकी प्रभारी चंदन प्रजापति ने बताया कि सूचना पर पुलिस शांति व्यवस्था के लिए मौके पर गई थी। पिटाई से घायल युवक थोड़ा सनकी था। घटना चौराखास क्षेत्र का है इसलिए पीड़ित को भेज दिया गया।
Trending Videos