सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The story of the marriage of Shiva and Parvati was narrated.

Kushinagar News: शिव-पार्वती विवाह की कथा सुनाई

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 02 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The story of the marriage of Shiva and Parvati was narrated.
विज्ञापन
सुकरौली। कस्बे के ठूठी में आयोजित विष्णु महायज्ञ के दौरान बुधवार को कथावाचक हलचल बाबा ने भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।
Trending Videos

कथावाचक ने शिव-पार्वती विवाह की कथा को सरल और सरस भाषा में प्रस्तुत करते हुए बताया कि किस प्रकार माता पार्वती ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया। उन्होंने इस प्रसंग के माध्यम से जीवन में सच्चे प्रेम, त्याग और समर्पण के महत्व को भी समझाया। कथा के दौरान श्रद्धालु हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed