सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The tank was being constructed using substandard bricks, and the BDO stopped the work.

Kushinagar News: घटिया ईंट से टंकी का हो रहा था निर्माण, बीडीओ ने काम रुकवाया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The tank was being constructed using substandard bricks, and the BDO stopped the work.
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के कोटवा कला गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन पानी टंकी का बीडीओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चारदीवारी निर्माण में गुणवत्ता विहीन ईंटों का प्रयोग करने नाराजगी जताते हुए तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया। बीडीओ रामखेलावन राम ने बताया कि पानी टंकी की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य चल रहा था। मौके पर पहुंचे। निर्माण सामग्री की जांच की, तो ईंटें मानक के अनुरूप नहीं पाई गईं। इस मामले की जानकारी संबंधित कंपनी और उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी मानकविहीन निर्माण के कारण चारदीवारी गिर चुकी है। निरीक्षण के दौरान नींव के नीचे न तो स्टोन पाया गया और न ही मजबूत फाउंडेशन नजर आया, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले से विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है और आगे की कार्रवाई उच्च स्तर से की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed