सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The widening of the Hata-Deoria road will accelerate development.

Kushinagar News: हाटा-देवरिया मार्ग के चौड़ीकरण से विकास को मिलेगी रफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The widening of the Hata-Deoria road will accelerate development.
हाटा देवरिया मार्ग के चौड़ीकारण कार्य में लगी जेसीबी मशीन
विज्ञापन
पडरौना/हाटा। हाटा से देवरिया को जोड़ने वाले 27 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है। लोगों का कहना है कि इससे हाटा-देवरिया तक की यात्रा सुगम होने के साथ देवरिया से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
Trending Videos

इसके अलावा हाटा क्षेत्र के ही मठ सूरजगिरि से करजाह घाट संपर्क मार्ग पर लघु सेतु निर्माण की मंजूरी मिली है। इस पुल के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था ने बताया कि अप्रैल के अंत तक इस पुल का भी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। लोगों का कहना है कि यह पुल हाटा-देवरिया मार्ग को जोड़ेगा। देवरिया तक आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाटा से देवरिया तक 27 किलोमीटर तक निर्माणाधीन सड़क का करीब पांच किलोमीटर हिस्सा कुशीनगर जिले में पड़ता है, शेष 22 किलोमीटर देवरिया जिले में है। शासन की ओर से कुशीनगर जिले के हिस्से में पड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए 17 करोड़ रुपये और देवरिया जिले में पड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए 75 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। बजट मिलने के बाद टेंडर समेत अन्य प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। सड़क चौड़ीकरण कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो एक वर्ष के भीतर सड़क का चौड़ीकरण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद लोग हाटा से देवरिया तक फर्राटा भर सकेंगे।
कस्बे के लोगों का कहना है कि इस सड़क की चौड़ाई सात मीटर से बढ़कर दस मीटर होने से हाटा और देवरिया के बीच की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी। सड़क खराब होने के कारण यात्रियों को जाम, गड्ढों और दुर्घटनाओं जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। सड़क के बेहतर होने से लोगों को इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी। यही नहीं, सड़क के चौड़ीकरण से हाटा समेत सीमावर्ती छोटे-बड़े बाजारों से देवरिया के व्यापारियों के बीच व्यापारिक गतिविधियां बढ़ जाएंगी।
व्यापारियों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों के लिए रीढ़ साबित होगा। सड़क चौड़ी होने से देवरिया तक माल ढुलाई आसान हो जाएगी। इससे स्थानीय व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा और बाजार का विस्तार होगा। व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी, तो रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। सार्वजनिक परिवहन से जुड़े वाहन चालकों ने भी सड़क चौड़ीकरण कार्य का स्वागत किया है। उनका कहना है कि सड़क की चौड़ाई बढ़ने से यात्रा का समय घटेगा, जिससे ईंधन की बचत होगी। इससे यात्रियों के साथ-साथ परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी राहत मिलेगी।

0

मठ सूरज गिरि-करजाह घाट पर लघु सेतु पर खर्च होंगे 69.50 लाख
हाटा। मठ सूरज गिरि से करजाह घाट संपर्क मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर लघु सेतु निर्माण के लिए शासन ने स्वीकृति दी है। इसके लिए 69.58 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। लघु सेतु बनने से भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा और आसपास के अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होगा।
विधायक मोहन वर्मा ने बताया कि लघु सेतु से स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कतों से राहत मिलेगी। मार्ग पहले से अधिक सुरक्षित व सुगम बनेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शहर के लोगों ने भी इन दोनों परियोजनाओं को क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि जहां एक ओर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा, वहीं लघु सेतु निर्माण से दूरदराज के गांवों को भी सुरक्षित और सुगम रास्ता मिलेगा। बेहतर सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद न केवल यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

0000000

सड़क के चौड़ी होने से शहर में व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आऐगी। इसका लाभ हाटा और आसपास के दुकानदारों को मिलेगा। इस सड़क के चौडीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। -अर्जुन गुप्ता, व्यापारी, हाटा।

0

मार्ग चौड़ा होने से न सिर्फ हाटा नगर, बल्कि इस मार्ग से जुड़े छोटे-बड़े दस से अधिक चौराहों के व्यापारियों को भी काफी लाभ होगा। सड़क अच्छी होगी, तो लोगों की बाजार तब पहुंच बढे़गी। इसका लाभ हर किसी के हिस्से में आएगा। -सुशील दत्त त्रिपाठी, व्यापारी, हाटा।

0


सड़क क्षेत्र के विकास का प्रमुख जरिया होती है। सड़क चौड़ी होने से व्यापारियों के साथ ही छात्रों को भी लाभ मिलेगा। इस मार्ग से बड़ी संख्या में छात्र हाटा और देवरिया में पढ़ाई करने जाते है। उन्हें भी इसका लाभ मिलगा। -बाबर अंसारी, स्कूल संचालक, हाटा।

0

देवरिया जाने में एक घंटे से अधिक का समय लगता है। इससे ईंधन के साथ समय की बर्बादी होती है। सड़क चौड़ी होने से लोगों की राह पहले से आसान हो जाऐगी। सरकार सड़कों के विकास पर काफी ध्यान दे रही है। यह स्वागत योग्य है। -शिव सिंह, निवासी, हाटा।

00000000
सड़क का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य में सभी गुणवत्ता मानकों का ख्याल रखा जा रहा है। निर्धारित समय के भीतर हाटा-देवरिया मार्ग का चौड़ीकरण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। -राजेश निगम, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed