सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Unveiling of Statues of Dr. Ambedkar and Tathagata in Mathiya Bujurg

Kushinagar News: मठियां बुजुर्ग में डॉ. आंबेडकर और तथागत की प्रतिमाओं का अनावरण

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Unveiling of Statues of Dr. Ambedkar and Tathagata in Mathiya Bujurg
मठिया बुजुर्ग गाँव में प्रतिमा अनावरण करते सांसद व विधायक
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग गांव में रविवार को सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पांडेय ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर एवं तथागत बुद्ध की प्रतिमाओं का अनावरण किया।
Trending Videos


सांसद ने कहा कि यह आयोजन करुणा, शांति, सामाजिक न्याय, समरसता और राष्ट्र निर्माण के महान मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरणास्रोत है। इन महान विभूतियों के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। हम सभी ऊंच-नीच, अगड़ा-पिछड़ा, छुआछूत की राजनीति से ऊपर उठकर सेवा का कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजन से एकजुटता का संदेश मिलता है। डबल इंजन सरकार बाबा साहब के आदर्श पर चलने और संविधान के पुरोधा डॉ भीमराव अंबेडकर के मार्गदर्शन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामवासियों को बधाई दी।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक दीपलाल भारती, पूर्व चेयरमैन डा निलेश मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, अजय गोविंद राव शिशु और आनंद दूबे ने भी संबोधित किया। संचालन कुणाल राव ने किया। स्वागत आभार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव ने किया।

इस दौरान शेषनाथ यादव, डॉ. रामाधार राजभर, संतोष मणि त्रिपाठी, अनुज दुबे, मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, दिग्विजय शर्मा, सर्वजीत गुप्ता, मनोज सिंह, संजय सिंह, शैलेश दूबे, सुबोध कुशवाहा, संग्राम सिंह यादव, महेंद्र पासवान, दिनेश जायसवाल, विशाल सिंह, अनूप श्रीवास्तव, विनय मिश्रा, पिन्टू सिंह, आयोजक मंडल से सुभाष गौतम, शंभू गौतम, जोखन भारती, ओमप्रकाश गुप्ता, गोलू भारती, प्रेम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed