सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies in road accident

Kushinagar News: सड़क हादसे में महिला की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident
विज्ञापन
कसया। नगर के पडरौना मार्ग स्थित नवीन सब्जी मंडी के समीप बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जटहा थाना क्षेत्र के सोनवल पिपरासी की उर्मिला (40) की मौत हो गई। आबादी के बीच हुए हादसे से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

महिला किसी कार्य से कसया नगर आई थी। सब्जी मंडी के पास सड़क पार करते समय किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी पहुंचाने इंतजाम कर रही थी, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed