{"_id":"69b1dfbeefe3b8c0ba0e50c1","slug":"women-were-made-aware-under-mission-shakti-kushinagar-news-c-227-1-sdn1035-154823-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 12 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को अपराध से बचाव, साइबर सुरक्षा, नए कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। इसी क्रम में थाना भवानीगंज के थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में ग्राम भड़रिया, थाना मोहाना के थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिगिनिहवा, थाना ढेबरुआ के थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने रामनगर, थाना पथरा बाजार के थानाध्यक्ष अमित कुमार द्वारा प्राथमिक विद्यालय तिगोडवा तथा थाना गोल्हौरा के थानाध्यक्ष रामदेव द्वारा प्राथमिक विद्यालय पचहर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी तरह थाना चिल्हिया के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने ग्राम पलटा देवी मंदिर परिसर में, थाना लोटन के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने ग्राम लोटनडीह में, थाना खेसरहा के थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने ग्राम कड़जा टोला लोध पुरवा में, महिला थाना प्रभारी भाग्यवती पांडेय ने जोगिया उदयपुर क्षेत्र के खेतवल तिवारी गांव में तथा थाना मिश्रौलिया के प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने पानी संस्थान गोनरा में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया।
कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और नए कानूनों की जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
इस दौरान महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 101 अग्निशमन सेवा, 14567 एल्डर हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं इन हेल्पलाइन नंबरों का तुरंत उपयोग कर सकती हैं।
Trending Videos