सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women's empowerment is a priority for both the government and society.

Kushinagar News: महिला सशक्तिकरण सरकार व समाज दोनों की प्राथमिकता

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Women's empowerment is a priority for both the government and society.
विज्ञापन
पडरौना। ओएनजीसी के सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को 200 महिलाओं को सिलाई मशीन दिया गया। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने के मकसद से ऐसे आयोजन हो रहे हैं। इससे महिलाएं घर से सिलाई का काम कर अपनी आय बढ़ा सकती है। उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार और समाज दोनों की प्राथमिकता है। महिलाओं को कौशल आधारित संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। व्यापारी नेता अजय गुप्ता व सचिन चौरसिया ने भी महिलाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिलाओं से प्राप्त संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। सिलाई मशीन प्राप्त करने वाली महिलाओं ने खुशी जताते हुए इसे उनके लिए उपयोगी पहल बताया। इस मौके पर कार्यालय मंत्री सुदर्शन पाल, संतोष जायसवाल, अनूप मिश्र, महेश रौनियार, प्रमोद, सौरभ कुमार, राधेश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed