सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young Biker Dies in Accident

Kushinagar News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Young Biker Dies in Accident
विज्ञापन
रामकोला। पडरौना-रामकोला मार्ग पर मेहदीगंज चौराहा पर सोमवार की रात एक बाइक पर सवार तीन युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगोंं ने तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है।
Trending Videos

महाराजगंज के घुघली क्षेत्र के भिस्वा उर्फ कुटिया के शैलेश राजभर (20) व सोहन (22) तथा संदीप (23) एक ही बाइक से पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पटेरा में शादी में शामिल होने जा रहे थे। रामकोला थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज चौराहा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों युवक अचेत हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों काे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टर ने शैलेष को मृत घोषित कर दिया। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। शैलेश के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की वजह बताई जा रही है। थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed