{"_id":"69dea1d5951f3d33da0e0212","slug":"youth-aboard-train-dies-after-striking-signal-pole-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-158089-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सिग्नल पोल से टकराकर ट्रेन में सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सिग्नल पोल से टकराकर ट्रेन में सवार युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा(कुशीनगर)। आनंद विहार (दिल्ली) से बिहार जा रही ट्रेन में दरवाजे पर खड़ा युवक सिग्नल से टकरा गया। मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे ट्रेन खड्डा रेलवे स्टेशन से पनियहवा की ओर रन थ्रू जा रही थी। ट्रेन में सवार युवक दरवाजे पर खड़ा होकर सिर बाहर कर देख रहा था, इसी बीच सिग्नल के पोल से उसका सिर टकरा गया। वह नीचे गिर पड़ा और ट्रेन चली गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। जीआरपी पनियहवा चौकी इंचार्ज गोपाल यादव टीम के साथ आए और शव को कब्जे में ले लिया। छानबीन के बाद कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली, जिससे युवक की पहचान हो सके।
चौकी प्रभारी गोपाल यादव का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। ट्रेन से बाहर देखते समय सिग्नल पोल से टकराकर मौत होने की जानकारी मिली है।
Trending Videos
चौकी प्रभारी गोपाल यादव का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। ट्रेन से बाहर देखते समय सिग्नल पोल से टकराकर मौत होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
