{"_id":"69e15620cac05908cc019465","slug":"youth-dies-after-being-struck-by-a-combine-harvester-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-158167-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कंबाइन मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कंबाइन मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
मृतक अवनीश यादव उर्फ मंटू की फाइल फोटो।
- फोटो : samvad
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलसवाबुजुर्ग में बुधवार देर रात गेहूं की कटाई कर सड़क पर चढ़ रही कंबाइन मशीन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कंबाइन मशीन छोड़कर भाग गया।
जानकारी के अनुसार, कोइलसवाबुजुर्ग के बरवा टोला निवासी अवनीश यादव (30) बुधवार देर शाम घर का सामान खरीदने बाजार गए थे। रात करीब 10 बजे जब वह घर लौट रहे थे। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास खेत से निकल कर सड़क पर चढ़ रही कंबाइन मशीन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अवनीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि सड़क पर अंधेरा था और कंबाइन मशीन पर कोई रिफ्लेक्टर या संकेतक नहीं लगा था।
अवनीश मुंबई में कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। कुछ समय पहले ही बच्चे के जन्म की सूचना पर वह गांव आए थे। घर में शादी समारोह की तैयारियां भी चल रही थी, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। अवनीश की पत्नी श्रीमती देवी अपने पति का इंतजार कर रह थी, लेकिन जब मौत की खबर पहुंची तो वह बेहोश हो गईं। अवनीश के तीन छोटे बच्चे हैं। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही चौराखास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ दिनेश कुमार साहनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है और कंबाइन मशीन को कब्जे में लेने की प्रक्रिया जारी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X