सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth from Nebua Naurangia dies after falling from fifth floor in Delhi.

Kushinagar News: दिल्ली मेें पांचवीं मंजिल से गिरकर नेबुआ नाैरंगिया के युवक की मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Youth from Nebua Naurangia dies after falling from fifth floor in Delhi.
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा खुर्द गांव के एक युवक की दिल्ली में काम के दौरान पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सौरहा खुर्द के चरिघरवा निवासी सुभाष यादव के 32 वर्षीय पुत्र पप्पू यादव अपने चार भाइयों के साथ दिल्ली में रहकर वेल्डिंग का कार्य करते थे। बुधवार को वह एक भवन में कार्य कर रहा थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में मौजूद भाइयों और सहकर्मियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव स्थित परिवार में मातम छा गया। दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद बृहस्पतिवार को शव परिजनों को सौंप दिया। शव के गांव पहुंचने की प्रतीक्षा में परिजन बुधवार से ही टकटकी लगाए बैठे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर शव घर पहुंचते ही परिजनों का धैर्य जवाब दे गया। जवान बेटे का शव देखते ही पिता सुभाष यादव फफक पड़े। मां, पत्नी और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के करुण क्रंदन से गांव के लोगों की नम आंखों हो गई। गांव के समीप मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की असामयिक मौत से गांव के लोग गमगीन दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed