सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   110 new development works approved

Lakhimpur Kheri News: 110 नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 16 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
110 new development works approved
बांकेगंज क्षेत्र पंचायत की बैठक में विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की भरी गई गोद। संवाद
विज्ञापन
बांकेगंज। क्षेत्र पंचायत की बैठक मंगलवार को विकास खंड कार्यालय सभागार में हुई। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि राम नरेश ने 110 नए विकास कार्यों को मंजूरी दी। इसके साथ ही पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। उन्होंने अब तक कराए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया।

बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों से 110 नए प्रस्ताव प्राप्त हुए। प्रधानों ने क्षेत्र में सीसी और खड़ंजा सड़क निर्माण की मांग उठाई। बाल विकास विभाग की ओर से दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी कराई गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य मधू संख्वार ने उनका स्वागत कर पौष्टिक आहार और फल की टोकरी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन सीएम फैलो सुरेंद्र कुमार दीक्षित ने किया। इस दौरान बीडीओ आरके अहिरवार, एडीओ पंचायत आरिफ हुसैन, खंड संघ चालक राज कुमार संख्वार, प्रधान संघ अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, सीडीपीओ सुभाष कुमार, राजेश गुप्ता, हरेराम राना, आलोक अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed