{"_id":"69c4239b59a03e5f3e02efa1","slug":"20-distribution-of-commercial-cylinders-begins-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-171270-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: काॅमर्शियल सिलिंडरों का 20 प्रतिशत वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: काॅमर्शियल सिलिंडरों का 20 प्रतिशत वितरण शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
महाराज नगर की भारत गैस एजेंसी पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर संकट के बीच होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों को आंशिक राहत मिली है। अब कुल खपत के 20 प्रतिशत सिलिंडर देने का रास्ता साफ हो गया है और बुधवार से वितरण भी शुरू कर दिया गया। हालांकि, सीमित आपूर्ति के चलते कारोबार अभी पूरी रफ्तार नहीं पकड़ पाएगा।
अमेरिका/इस्राइल और ईरान के बीच तनाव के बाद कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित हो गई थी, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। अधिकांश कारोबारियों के सिलिंडर खत्म हो चुके थे, जबकि कुछ के समाप्ति की कगार पर हैं। इसके चलते कई स्थानों पर खाद्य सामग्री कम होने के साथ महंगी भी हो गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि अब कारोबारियों को उनकी तीन माह की औसत खपत के आधार पर एक माह में 20 प्रतिशत सिलिंडर दिए जाएंगे। यह आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से होगी और केवल पंजीकृत उपभोक्ताओं को ही सिलिंडर मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि घरेलू सिलिंडरों की बुकिंग में भी गिरावट आई है। मंगलवार को 10,731 सिलिंडरों की बुकिंग हुई, जिनमें 9,763 का वितरण किया गया, जबकि 21,513 सिलिंडर स्टॉक में मौजूद हैं। होम डिलीवरी बाधित होने के कारण उपभोक्ता एजेंसियों पर लाइन लगाकर सिलिंडर लेने को मजबूर हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
बिना सिलिंडर डिलीवरी दिखाने पर शिकायत
गैस संकट के बीच वितरण व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। गंगोत्रीनगर निवासी शिवकुमार ने आरोप लगाया कि 22 अप्रैल को गैस बुक कराने के बावजूद डिलीवरी नहीं हुई, जबकि मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आ गया। उन्होंने बताया कि जनवरी और फरवरी में बिना बुकिंग के भी डिलीवरी मैसेज मिले हैं। इस संबंध में डीएम व जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत की गई है। डीएसओ अंजनी कुमार ने कहा कि ऐसी कोई शिकायत उनके संज्ञान में नहीं आई है, फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।
Trending Videos