{"_id":"69b4523a5be1b69c5d088758","slug":"22nd-installment-of-pm-samman-nidhi-reaches-farmers-accounts-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-170353-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: किसानों के खाते में पहुंची पीएम सम्मान निधि की 22वीं किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: किसानों के खाते में पहुंची पीएम सम्मान निधि की 22वीं किस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त शुक्रवार को किसानों के खातों में भेज दी गई। जिले के 5,56,801 किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 111 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई।
असम के गुवाहाटी में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस्त जारी की। कार्यक्रम का जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार सहित कृषि विज्ञान केंद्र, विकास खंड मुख्यालय, मंडी समितियों और पैक्स सोसायटी में सजीव प्रसारण कराया गया।
विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा, उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र, एसडीएम युगांतर त्रिपाठी और जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सहित 150 से अधिक किसान मौजूद रहे। इस दौरान किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
Trending Videos