{"_id":"6a6f814b7e049be33a04520d","slug":"a-grand-gathering-of-faith-in-the-city-of-bhole-today-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-181510-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भोले की नगरी में आज आस्था का महासंगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भोले की नगरी में आज आस्था का महासंगम
Sun, 02 Aug 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्रसाद की दुकान पर खरीदारी करते श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। पवित्र सावन माह के पहले सोमवार पर आज गोला गोकर्णनाथ आस्था के महासंगम की साक्षी बनेगी। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर, गोकर्ण तीर्थ और पूरा नगर शिवमय हो गया है। सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य सेवाओं और निगरानी समेत व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने सात प्रमुख मार्गों से गोला पहुंचने की व्यवस्था तय की है। बहराइच, खीरी टाउन, सीतापुर, शारदानगर, मोहम्मदी, पलिया और अलीगंज की ओर से आने वाले श्रद्धालु निर्धारित मार्गों से गोला पहुंचेंगे।
रविवार शाम से सोमवार रात 11 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान शहर में सभी रूटों पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज बसों का संचालन मोहम्मदी रोड बाइपास स्थित सत्य प्रकाश अग्रवाल की राइस मिल से होगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सोमवार को शहर के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए चार पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। लखीमपुर मार्ग स्थित सीजीएन पीजी कॉलेज, पब्लिक इंटर कॉलेज और कृषक इंटर कॉलेज को विश्राम स्थल बनाया गया है। नगर पालिका परिषद ने आठ सुलभ शौचालय और दो पिंक शौचालय की व्यवस्था की है। शिव मंदिर और गोकर्ण तीर्थ परिसर में 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा ड्रोन से निगरानी होगी।
शिव मंदिर के निकट मेला कंट्रोल रूम बनाया गया है। पार्किंग स्थलों एवं मंदिर परिसर में मेडिकल कैंप, मोबाइल टॉयलेट और तीन एंबुलेंस तैनात रहेंगी। मंदिर परिसर, नीलकंठ मैदान, शिवम चौराहा और आंबेडकर तिराहे पर खोया-पाया केंद्र बनाए गए हैं। पार्किंग स्थलों, सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्ग, निकास मार्ग, कंट्रोल रूम और खोया-पाया केंद्र तक पहुंच के लिए दिशासूचक बोर्ड लगाए गए हैं। शिव मंदिर परिसर के मार्गों का निर्माण भी कराया गया है।
सावन में श्रद्धालु गोकर्ण तीर्थ में स्नान कर पंडा-पुरोहितों के घाटों पर दान-पुण्य करते हैं। इसके लिए गोकर्ण तीर्थ में जल भरवा दिया गया है। नगर पालिका परिषद ने करीब एक करोड़ रुपये की लागत से सदर चौराहे से आंबेडकर तिराहे तक शिव मंदिर मार्ग पर आकर्षक लाइटें लगाई हैं। पहले सावन सोमवार पर पूरा मार्ग रोशनी से जगमगाएगा। पूर्व की भांति नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा। एसडीएम युगांतर त्रिपाठी और सीओ महक शर्मा ने भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।
-- -- -- -- -- -- --
सात प्रमुख मार्गों से पहुंचेगी छोटी काशी
बहराइच–सिसैया–लखीमपुर–मनिकापुर तिराहा–फरधान–गोला
खीरी टाउन–राजापुर चौराहा–मनिकापुर तिराहा–फरधान–गोला
लखनऊ–सीतापुर–हरगांव–एलआरपी चौराहा–मनिकापुर तिराहा–फरधान–गोला
फूलबेहड़–शारदानगर–महेवागंज–संधरी–लालपुर बैरियर–मनिकापुर तिराहा–फरधान–गोला
शाहजहांपुर–मोहम्मदी–हैदराबाद–गोला
पलिया–भीरा–बिजुआ–अलीगंज–गोला
-- -- -- -- -- -- -- -
ये है डायवर्जन प्लान
रविवार शाम से सोमवार रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगा।
शहर में सभी रूटों पर ई-रिक्शा संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
रोडवेज बसों का संचालन मोहम्मदी रोड बाईपास स्थित सत्य प्रकाश अग्रवाल के राइस मिल से होगा।
लखीमपुर की ओर से शाहजहांपुर, खुटार और पीलीभीत जाने वाले वाहन महेवागंज, सुंदरवल, बिजुआ, भीरा और मैलानी होकर जाएंगे।
शाहजहांपुर, खुटार और पीलीभीत की ओर से आने वाले वाहन पुवायां, खुटार, मैलानी, भीरा, बिजुआ, सुंदरवल और महेवागंज होकर जाएंगे।
शाहजहांपुर की ओर से मोहम्मदी होकर खीरी-बहराइच आने वाले वाहन हथौड़ा चौराहा से पुवायां रोड और खुटार होकर जाएंगे।
अलीगंज से आने वाले वाहन देवकली होकर लखीमपुर जाएंगे।
लखीमपुर से आने वाले वाहन मनिकापुर तिराहा, सिकंदराबाद चौराहा होते हुए गोला रोड से जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -
यहां-यहां बनाए गए पार्किंग स्थल
लखीमपुर की ओर से आने वाले वाहन – पशु बाजार मैदान (रिलायंस पंप के पास)
अलीगंज की ओर से आने वाले वाहन – कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर
खुटार की ओर से आने वाले वाहन – चीनी मिल ट्रक यार्ड
मोहम्मदी मार्ग की ओर से आने वाले वाहन – कोठी भट्ठा/काशीनगर के पास
-- -- -- -- -- -- -- --
श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख व्यवस्थाएं
तीन विश्राम स्थल, आठ सुलभ शौचालय और दो पिंक शौचालय, 32 सीसी कैमरे, ड्रोन से निगरानी, मेला कंट्रोल रूम, मेडिकल कैंप, मोबाइल टॉयलेट, तीन एंबुलेंस, खोया-पाया केंद्र, दिशासूचक बोर्ड, गोकर्ण तीर्थ में जल, शिव मंदिर मार्ग पर आकर्षक रोशनी।
-- --
प्रमुख पूजन सामग्री के मूल्य
कमल का फूल - 400 रुपये सैकड़ा
धतूरा - 250 से 300 रुपये सैकड़ा
गुलाब का फूल - 400 रुपये प्रति किलो
दूध - 60 रुपये प्रति किलो
लाई-चूरा - 60 रुपये प्रति किलो
मीठा गट्टा एवं मीठे दाने - 120 रुपये प्रति किलो
पेड़ा प्रसाद - 360 रुपये प्रति किलो
दही - 100 रुपये प्रति किलो
प्रमाणित रुद्राक्ष - 100 से 300 रुपये प्रति माला
चंदन गट्टा - 10 से 50 रुपये प्रति पीस
चंदन पाउडर - 250 रुपये प्रति किलो
नोट : कीमत स्थानीय दुकानदारों के बताए अनुसार।
-- -- -- -- -- -- -
तैयारियों के दावों की आज होगी परीक्षा
गोला गोकर्णनाथ। सावन के पहले सोमवार पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने के साथ ही प्रशासन के तैयारियों के दावों की भी आज परीक्षा होगी। जिला प्रशासन सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी होने का दावा कर रहा है, लेकिन स्थानीय पंडा-पुरोहित, दुकानदार और घाटों से जुड़े लोग मंदिर व गोकर्ण तीर्थ परिसर में पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग और आवागमन जैसी व्यवस्थाओं में कमियां बता रहे हैं। ऐसे में पहले सावन सोमवार की भीड़ के बीच ही इन दावों की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
रविवार को कुछ दुकान बंद दिखी तो कुछ खुली, दुकानदार मायूस बैठे दिखे। महेश सैनी, नंदू गिरि, रामगोपाल, सावन सैनी, श्याम बिहारी गिरि, सुभाष गिरि ने बताया कि मंदिर परिसर में चारों ओर सघन बैरिकेडिंग की गई है। मुख्य मार्ग पर मेला कार्यालय के पीछे लगी पेयजल टोंटियों तक पहुंच टिन की बाड़ लगाकर बंद कर दी गई है। विस्तृत परिसर में शिव मंदिर के पास केवल एक स्थान पर पेयजल की व्यवस्था है, जबकि शौचालय मंदिर परिसर से बाहर नीलकंठ मैदान में हैं। इससे श्रद्धालुओं, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों, कर्मचारियों, दुकानदारों और पंडा-पुरोहितों को परेशानी होने की आशंका जताई जा रही है।
मंदिर परिसर में फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा और प्रसाद बेचने वाले करीब 25 दुकानदार भी व्यवस्थाओं को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि दुकानों के सामने लोहे की बैरिकेडिंग कर उन्हें करीब पांच फुट पीछे दुकान लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे श्रद्धालुओं का दुकानों तक पहुंचना मुश्किल होगा और सावन के प्रमुख दिनों में कारोबार प्रभावित हो सकता है।
-- -- -- -- -- -
तीर्थ को चारों ओर से टिन लगाकर बंद कर दिया गया है। तीर्थ पर आने का कोई निश्चित रास्ता नहीं है। ऐसे में पंडा-पुरोहितों के घाटों तक श्रद्धालुओं का पहुंचना मुश्किल होगा।
-कृष्ण कुमार, अध्यक्ष, छोटी काशी पंडा कल्याण समिति
-- -- -- -- -- -
छोटी काशी में सावन का विशेष महत्व है। दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं, लेकिन घाटों पर न पेयजल की व्यवस्था है और न ही बिजली। इससे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत होगी।
-संजय शर्मा, गोकर्ण तीर्थ घाट
-- -- -- -- -- -- -
तीर्थ को चारों तरफ से ढक दिया गया है। तीर्थ तट पर प्राचीन बरम बाबा का स्थान है, जहां श्रद्धालु दीप जलाते हैं। बरम बाबा स्थान तक जाने का रास्ता भी बंद कर दिया गया है। शनिवार को कई श्रद्धालु वापस लौट गए।
-संदीप गुप्ता, पूजन सामग्री दुकानदार
-- -- -- -- -- --
सावन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। स्वयं भ्रमण कर तैयारियों की समीक्षा की है। जिले के अलग-अलग पॉइंट पर अधिकारियों की तैनाती की गई है।
-युगांतर त्रिपाठी, एसडीएम गोला