{"_id":"6a39872e917d8c02e206e5fa","slug":"a-huge-tree-collapsed-during-jcb-excavation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-178174-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जेसीबी की खोदाई के बीच भरभराकर गिरा विशालकाय पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जेसीबी की खोदाई के बीच भरभराकर गिरा विशालकाय पेड़
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर गिरा पेड। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मझगईं। नौगवां कस्बे में पीडब्ल्यूडी के सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान नाले की खोदाई में पकरिया का एक विशालकाय पेड़ भरभराकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया, लेकिन बिजली के तीन खंभे और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाले की खोदाई के दौरान जेसीबी से पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। इसी के चलते पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। घटना के समय सड़क से गुजर रहे लोगों ने भागकर जान बचाई।
पेड़ गिरने से बिजली के तीन खंभे टूट गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सड़क किनारे खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर विभागीय टीमें मौके पर पहुंच गईं और पेड़ हटाने के साथ बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुट गईं।