सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike found abandoned, three sacks of fertilizer and recovered

Lakhimpur Kheri News: लावारिस हालत में मिली तीन बोरी खाद सहित बाइक बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 23 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bike found abandoned, three sacks of fertilizer and recovered
लावारिस हालत में मिली बाइक और तीन बोरी खाद। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 39वीं सीमा चौकी घोला और पुलिस स्टेशन संपूर्णानगर की संयुक्त गश्त के दौरान लावारिस हालत में तीन बोरी खाद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

भारत-नेपाल सीमा पर सीमा स्तंभ संख्या 762/1 से करीब 100 मीटर दूर भारत की ओर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल के साथ एक बोरी यूरिया और दो बोरी एनपीके खाद लावारिस अवस्था में मिली। एसएसबी और पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन बरामद सामान का कोई स्वामी या संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बरामद खाद को नियमानुसार जब्त कर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई। बरामद सामान और संबंधित दस्तावेज अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना संपूर्णानगर के सुपुर्द कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed