सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A moving car caught fire on the four-lane road

Lakhimpur Kheri News: फोरलेन पर चलती कार में लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 01 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A moving car caught fire on the four-lane road
विज्ञापन
ओयल। लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर ग्राम सुंसी स्थित गैस रिफिलिंग प्लांट के सामने सोमवार दोपहर चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। चालक और उसके साथी ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई।

ग्राम सरपतहा थाना ईसानगर निवासी राजकुमार पुत्र सुकई ने बताया कि शुक्रवार को पुरानी कार खरीदने के बाद वह सोमवार सुबह सीतापुर जिले के खैराबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय गए थे। लौटते समय दोपहर करीब 12 बजे ओयल क्षेत्र के सुंसी मोड़ के पास अचानक कार में खराबी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार को किनारे लगाने से पहले ही इंजन से धुआं निकलने लगा। कार रुकते ही उसमें आग लग गई। राजकुमार और उनके साथी सुधाकर किसी तरह कार से बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
Trending Videos

जलती कार के कारण करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। आरोप है कि घटना के करीब एक घंटे बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग काफी हद तक मंद पड़ चुकी थी। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed