Lakhimpur Kheri News: मेधावियों का सम्मान, बढ़ा सफलता का हौसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम अंजनी कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सदर विधायक योगेश वर्मा और धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग भी दिखाई गई।
हाईस्कूल वर्ग में अर्जित गुप्ता, हर्षित तिवारी, आयुष वर्मा, अरविंद कुमार गौतम, प्रांशु, आर्यन वर्मा, आयुष, इशांत शर्मा, ह्रदयानशी, अंश पटेल और सिद्धार्थ दीक्षित को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट वर्ग में उमाशंकर, शौर्य गुप्ता, अचल वर्मा, आयुष, प्रियांशु सिंह, शुभम कुमार मौर्या, श्रद्धेय श्रीवास्तव, रजत चक्रवर्ती, तेजस्वी नारायण शर्मा और अनुरुद्ध कुमार को सम्मान मिला।
भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने शिक्षा को सफलता की सबसे मजबूत नींव बताते हुए अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलाव विद्यार्थियों की उपलब्धियों में दिखाई दे रहे हैं। धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि सफलता निरंतर प्रयास करने वालों को ही मिलती है।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था ने प्रतिभाओं को सही पहचान दिलाई है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि मेधावियों ने कठिन परिश्रम से जिले और परिवार का नाम रोशन किया है।
मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर बोले मेधावी... थैंक यू अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। सम्मान समारोह में हाईस्कूल के 10 और इंटरमीडिएट के 11 छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की ओर से भी मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दोहरा सम्मान मिलने से मेधावियों का उत्साह बढ़ गया। करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में अतिथियों के संबोधन ने छात्रों का हौसला बढ़ाया।

सम्मान समारोह के दौरान मौजूद हाईस्कूल के टॉपर, साथ में डीएम, सीडीओ, डीआईओएस व विधायक-संवाद- फोटो : अमर उजाला/संवाद