फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A team from the Pollution Control Board collected a water sample from the pond located in Bhawani Ganj.

Lakhimpur Kheri News: भवानी गंज स्थित तालाब के पानी का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने लिया सैंपल

Wed, 05 Aug 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 05 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
A team from the Pollution Control Board collected a water sample from the pond located in Bhawani Ganj.
गोला गोकर्णनाथ। एक सप्ताह पूर्व गांव भवानीगंज के तालाब में जहरीला पानी पहुंचने से मछलियां मर गई थीं। मत्स्य पालकों की शिकायत एवं डीएम के निर्देश पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने राजस्व के टीम के साथ तालाब का निरीक्षण किया और तालाब के पानी का सैंपल लिया।
विज्ञापन

मत्स्य जीवी सहकारी समिति की अध्यक्ष मीनू, मनोज कश्यप, रविंद्र कश्यप व अन्य मत्स्य पालकों ने भवानी गंज स्थित दस एकड़ के पट्टा तालाब में मत्स्य पालन कर रखा है। 28 जुलाई की सुबह तालाब में प्रदूषित पानी पहुंचने से अनुमानित 10 लाख की कीमत की मछलियां मर गई थीं। मत्स्य पालकों ने चीनी मिल प्रबंधन पर प्रदूषित पानी छोड़ने का आरोप लगाते हुए प्रदूषण विभाग और डीएम से शिकायत की थी।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ के सहायक अभियंता, सहायक वैज्ञानिक और राजस्व से नायब तहसीलदार रणंजय सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल अनिल त्रिपाठी की संयुक्त टीम ने तालाब का निरीक्षण कर दो स्थानों से पानी का सैंपल लिया। टीम को बड़ी मात्रा में मछलियां मरी हुई मौके पर मिलीं हैं। एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने सैंपल लिया है। सैंपल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। एक सप्ताह बाद रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण एवं सैंपलिंग मत्स्य जीवी सहकारी समिति के पदाधिकारी की मौजूदगी में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed