सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After assurance, farmers ended their protest

Lakhimpur Kheri News: आश्वासन के बाद किसानों ने खत्म किया धरना

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 16 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
After assurance, farmers ended their protest
विज्ञापन
निघासन। नवीन मंडी में गेहूं की तौल बंद होने से नाराज किसानों ने बुधवार को शांतिपूर्वक धरना दिया। सुबह करीब नौ बजे भारतीय सिख संगठन व किसान यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान मंडी परिसर में एकत्र हुए और फर्श पर बैठकर विरोध जताया। किसानों ने गेहूं से लदी ट्रॉलियां मंडी के बाहर खड़ी कर तौल शुरू कराने की मांग की।
Trending Videos

किसानों का कहना था कि मंडी पूरी तरह तैयार होने के बावजूद तौल बंद रखना अन्याय है। भारतीय सिख संगठन के जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह पल्ला ने कहा कि मंडी किसानों की है और गेहूं भी किसान ही बेच रहे हैं। इसके बावजूद तौल बंद कराना गलत है। उन्होंने बताया कि लुधौरी मंडी दो वर्षों से तैयार है, लेकिन अब तक उद्घाटन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के दौरान विधायक शशांक वर्मा ने फोन पर किसानों से वार्ता कर 17 अप्रैल को मंडी की औपचारिक शुरुआत और तौल शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय पर तौल शुरू न हुई तो वे स्वयं मंडी का उद्घाटन कर तौल शुरू कराएंगे।
इस मौके पर विधायक शशांक वर्मा के साथ एसडीएम राजीव निगम, जिला खाद्य विपणन अधिकारी नमन पांडे, विपणन निरीक्षक अभिषेक तिवारी और केंद्र प्रभारी देवदत्त प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed