सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers announced a rail roko movement on May 1

Lakhimpur Kheri News: किसानों ने एक मई को रेल रोको आंदोलन का किया ऐलान

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 19 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Farmers announced a rail roko movement on May 1
मटैहिया में रेलवे समपार फाटक खुलवाने के लिए धरना प्रदर्शन करते किसान। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। मटैहिया गांव में रेलवे फाटक बंद होने से नाराज किसानों ने आंदोलन तेज करते हुए एक मई को ‘रेल रोको’ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) के नेतृत्व में चल रहा धरना पांचवें दिन भी जारी रहा।
Trending Videos

किसानों का कहना है कि रेलवे के 148, 147 और 146 नंबर फाटक पिछले दो वर्षों से बंद हैं, जिससे उन्हें खेतों तक पहुंचने में भारी दिक्कत हो रही है। लाइन पार खेतों तक जाने के लिए अब 500 मीटर की जगह करीब 15 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय, ईंधन और मजदूरी की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थल पर किसानों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सुरक्षा के नाम पर उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके सिंघानिया ने रविवार को दुधवा मिडवे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस बार फैसला आर-पार का होगा। मांगें पूरी न होने पर एक मई को ‘रेल रोको’ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed