सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vishwanath became the president of the bullion committee, Anand became the general secretary

Lakhimpur Kheri News: सर्राफा कमेटी में विश्वनाथ अध्यक्ष, आनंद बने महामंत्री

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 19 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vishwanath became the president of the bullion committee, Anand became the general secretary
गोला में सर्राफा कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद के सभागार में हुई सर्राफा कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। इसमें विश्वनाथ राजपूत को अध्यक्ष तथा आनंद मोहन सोनी (सभासद) को महामंत्री निर्वाचित किया गया। शेष कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष और महामंत्री द्वारा किया जाएगा। इस दौरान सर्राफा कमेटी के सदस्यों ने नवनियुक्त भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राममोहन सोनी ने किया। कार्यक्रम में शिवकुमार सोनी, रिंकेश राजपूत, कृष्णगोपाल राजपूत, श्याम गुप्ता, मनोज गुप्ता, पंकज गुप्ता, सर्वेश वर्मा, रविंद्र निरंकारी, चंदन सेठी और रामचंद्र स्वर्णकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed