सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Allegations of unilateral action, CO office surrounded

Lakhimpur Kheri News: एकतरफा कार्रवाई का आरोप, सीओ कार्यालय घेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Allegations of unilateral action, CO office surrounded
पीड़ित परिवार के साथ निघासन सीओ कार्यालय के बाहर बैठे बजरंगदल के कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
निघासन। तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के भिड़ौरी गांव में तिलक समारोह के दौरान हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, जातिसूचक गालियां और जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि दूसरे पक्ष ने भी घर में घुसकर मारपीट व महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। मामले को लेकर बुधवार को बजरंग दल ने सीओ कार्यालय का घेराव कर निष्पक्ष जांच की मांग की। भिड़ौरी निवासी रेनू के अनुसार, 10 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके पति सर्वेश और पुत्र अमन गांव के जीवन प्रजापति के घर तिलक समारोह में गए थे। वहां कृष्णा अवस्थी, शिवम अवस्थी, सुभाष अवस्थी, उनकी पत्नी व बहन समेत कुलदीप राणा, मनोज चौहान और अन्य लोगों ने विवाद कर मारपीट शुरू कर दी।
Trending Videos

आरोप है कि विरोध करने पर उनके पति को जबरन उठाकर कृष्णा अवस्थी के घर ले जाकर बंद कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंची रेनू को भी गिराकर गला दबाने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को छुड़ाया। इस दौरान एक आरोपी द्वारा तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला। पुलिस ने इस मामले में सात नामजद व करीब 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की ओर से शीलू अवस्थी पत्नी कृष्णा अवस्थी ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसी रात करीब 8:30 बजे अमन कुमार, दामोदर, शिवम और रेनू समेत 10-12 लोग जबरन उनके घर में घुस आए और मारपीट की। बचाव करने आई उनकी सास और ननद के साथ भी मारपीट और महिलाओं से अभद्रता की गई।
उनका कहना है कि घटना की सूचना देने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, बल्कि 12 मार्च को उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
मामले में बजरंग दल के जिला प्रमुख देव जुनेजा के नेतृत्व में विशेष पांडेय सहित कार्यकर्ता सीओ कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed