सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   in-laws murdered son-in-law three accused arrested in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी दामाद की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 11 Mar 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाले युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर ससुराल पक्ष के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

in-laws murdered son-in-law three accused arrested in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
web -
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी रमेश की हत्या उसकी पत्नी संध्या राठौर के मामा, चाचा और मौसेरे भाई ने मिलकर की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Trending Videos


एक मार्च की रात करीब आठ बजे रमेश का शव नौगवां-विष्णुपुर मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल के पास लहूलुहान हालत में मिला था। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की भाभी रामरती ने रमेश की पत्नी के चाचा राजकिशोर निवासी कोठिया, मामा प्रेमसागर निवासी लोकनपुरवा और मौसी के बेटे सोनू निवासी छोटी पलिया के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश ने किया था अंतरजातीय विवाह 
जांच के दौरान शक की सुई इन्हीं तीनों पर आकर रुकी। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि रमेश और उसकी पत्नी अलग-अलग बिरादरी के थे। रमेश उसे डेढ़ साल पहले भगा कर ले गया था और बाद में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी। इसी बात को लेकर वे लोग नाराज थे और मौका पाकर तीनों ने मिलकर रमेश की हत्या कर दी।

थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि लड़की राठौर बिरादरी की है, जबकि रमेश चौहान बिरादरी का था। प्रेम विवाह को लेकर ही आरोपी रंजिश मानते थे। लड़की बालिग थी। गांव में दोनों के मकान आस-पास ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed