सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Assistive devices distributed to the disabled after public hearing

Lakhimpur Kheri News: जनसुनवाई के बाद दिव्यांगजनों को बांटे गए सहायक उपकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 05 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Assistive devices distributed to the disabled after public hearing
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिव्यांगजनों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के लिए बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन राज्य आयुक्त प्रो. हिमांशु शेखर झा ने एक-एक दिव्यांगजन की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया। दिव्यांगजन राशन कार्ड न बनने, आवास न मिलने, ट्राई साइकिल और अन्य सुविधाएं न मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे। विकास भवन गेट पर पहले उनका पंजीकरण किया गया और फिर उन्हें राज्य आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराने के लिए भेजा गया। राज्य आयुक्त के पास कुल 102 शिकायतें आईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
Trending Videos

शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश और चेतावनी दी गई कि वे दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका निस्तारण करें। सुनवाई के दौरान आठ दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, दो को बेसाखी और दो को स्मार्ट केन प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed