सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bhadurapurwa made it to the quarter finals with a win

Lakhimpur Kheri News: भदूरापुरवा ने जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 24 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bhadurapurwa made it to the quarter finals with a win
​खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजन कमेटी के सदस्य धर्मवीर यादव। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
फरधान। कस्बा भदूरा में युवा छत्रपति क्रिकेट क्लब की तरफ से आयोजित सीजन-तीन के लीग मैच के छठे दिन भदूरापुरवा और सुनौरी की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें भदूरापुरवा की टीम ने सुनौरी को पांच विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
Trending Videos

भदूरा के रिमझिम खेल मैदान में रविवार को खेले गए मुकाबले में सुनौरी टीम के कप्तान मुजाहिद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 130 रन बनाए। गेंदबाजी में अकील, सलीम और आशीष ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदूरापुरवा की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। रविंद्र कुमार ने 41 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed