{"_id":"6a1338621f1fcf590b0ce898","slug":"bike-rider-dies-in-accident-brother-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-175949-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 24 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गोला रोड पर रविवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सिसौना गांव निवासी रमेश और दिनेश पुत्र हीरालाल रविवार को किसी काम से जमैठा गांव गए थे। रमुआपुर सत्ती गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने 27 वर्षीय रमेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं दिनेश का इलाज जारी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
Trending Videos