सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mohit Eleven and Sadar Eleven registered victories

Lakhimpur Kheri News: मोहित इलेवन और सदर इलेवन ने दर्ज की जीत

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 24 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Mohit Eleven and Sadar Eleven registered victories
विज्ञापन
सिंगाही। कस्बे के मेला मैदान में आयोजित सिंगाही नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन शनिवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में मोहित इलेवन सिंगाही और सदर इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की।

पहला मुकाबला मोहित इलेवन सिंगाही और निहाल इलेवन तिकुनिया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहित इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निहाल इलेवन तिकुनिया की टीम मोहित इलेवन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और नौ विकेट पर 62 रन ही बना पाई। इस तरह मोहित इलेवन ने 13 रन से मुकाबला जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में सदर इलेवन और सिंगहा इलेवन आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सदर इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए। जवाब में सिंगहा इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में 62 रन ही बना सकी और 34 रन से मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
Trending Videos

टूर्नामेंट के दौरान मुख्य अतिथि सुनील बत्रा और सभासद रामनरेश गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। इस मौके पर टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष सभासद राहुल गुप्ता, महामंत्री अक्षय सैनी, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह, शिवपाल सिंह और मोहित त्रिवेदी समेत कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed