सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways office shifted, increased rush of passengers

Lakhimpur Kheri News: रोडवेज कार्यालय शिफ्ट, यात्रियों की बढ़ी दौड़भाग

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 24 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Roadways office shifted, increased rush of passengers
अतीक अहमद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के रोडवेज बस स्टेशन के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद रोडवेज कार्यालय को अस्थायी रूप से पीलीभीत बस्ती मार्ग फ्लाईओवर के पास एक निजी भवन में शिफ्ट कर दिया गया है।

कार्यालय का स्थान बदलने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। पहले बस स्टेशन परिसर में ही टिकट, पूछताछ और अन्य जानकारी आसानी से मिल जाती थी, लेकिन अब यात्रियों को बसों के संचालन, समय-सारिणी और एमएसटी पास संबंधी जानकारी के लिए करीब चार किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, रोडवेज की बसें अब भी पुराने डिपो और बस स्टेशन तक आ-जा रही हैं, लेकिन कार्यालय अलग स्थान पर होने से यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। बाहर से आने वाले यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने बताया कि बसों के रूट और समय की जानकारी के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक बस स्टेशन परिसर में अस्थायी पूछताछ केंद्र की व्यवस्था कराई जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
------------
---ये हैं हेल्पलाइन नंबर---------
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, लखीमपुर - 8726005184
वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, लखीमपुर डिपो - 9532352120
डिपो प्रभारी, लखीमपुर डिपो - 7007011713
पूछताछ - 05872-272623
-------------
फोटो: 19
पहले बस स्टेशन पर ही सारी जानकारी मिल जाती थीं, लेकिन अब कार्यालय दूसरी जगह शिफ्ट होने से बाहर से आने वाले यात्रियों को बसों के समय और रूट की जानकारी के लिए भटकना पड़ रहा है।
-डालचंद, यात्री
----------
फोटो: 20
रोडवेज कार्यालय को अचानक दूसरी जगह शिफ्ट कर देने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। खासकर महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों को जानकारी लेने के लिए चार किलोमीटर दूर जाना आसान नहीं है।
-अतीक अहमद, यात्री
---------------
बस स्टेशन लखीमपुर का नव-निर्माण होने के कारण सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी कार्यालय और पूछताछ केंद्र को अस्थायी रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पीलीभीत बस्ती मार्ग फ्लाई ओवर के पास एक निजी भवन में शिफ्ट किया गया है। परिवहन निगम की सेवाओं, एमएसटी पास व विभाग से संबंधित जानकारी हेल्प लाइन नंबरों पर भी प्राप्त की जा सकती है।
-गीता सिंह, एआरएम, रोडवेज लखीमपुर

अतीक अहमद

अतीक अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed