सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BKU protests re-appointment of suspended secretary, demands inquiry

Lakhimpur Kheri News: निलंबित सचिव की पुनः तैनाती पर भाकियू का विरोध, जांच की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
BKU protests re-appointment of suspended secretary, demands inquiry
डीएम कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने पलिया ब्लॉक में निलंबित पंचायत सचिव की दोबारा तैनाती पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने बताया कि सिंगाही खुर्द व मझरा पश्चिम के पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार चौधरी को 29 लाख रुपये के घपले के आरोप में 12 दिसंबर, 2025 को निलंबित किया गया था, लेकिन जनवरी 2026 में फिर से पलिया ब्लॉक में तैनात कर दिया गया।
Trending Videos

भाकियू का आरोप है कि इतने गंभीर मामले में दोबारा तैनाती सवाल खड़े करती है। यूनियन ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्वामी दयाल, धीरज कुमार, महेंद्र कुमार, जगदीश सिंह, सत्येंद्र सिंह, रामनिवास, रमाशंकर, अनिल वर्मा और आरती निषाद मौजूद रहे।
-------
गेहूं खरीद को लेकर उठाईं मांगें
-समय पर खरीद शुरू की जाए
-तौल व्यवस्था पारदर्शी हो
-भुगतान सीधे खातों में मिले
-बिचौलियों व अवैध वसूली पर रोक
-पर्याप्त बोरे व श्रमिक उपलब्ध हों
-किसानों को अनावश्यक प्रक्रिया में न उलझाया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed