सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Both sides came face to face over the statue dispute

Lakhimpur Kheri News: प्रतिमा विवाद पर आमने-सामने आए दोनों पक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 15 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Both sides came face to face over the statue dispute
संवाद कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
पलियाकलां/लखीमपुर खीरी। पलिया में सोमवार को एक ओर विधायक रोमी साहनी ने संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और आंबेडकर प्रतिमा विवाद को लेकर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया, वहीं दूसरी ओर दलित पैंथर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक मनोज कुमार पैंथर ने आंदोलन से पहले उन्हें और पार्टी पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप लगाया।

विधायक रोमी साहनी ने आवास पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में कहा कि दलित समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर विश्वास जताते हुए विकास की मुख्यधारा से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल के दिनों में जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर हुए विवाद और दलित पैंथर संगठन के संयोजक मनोज कुमार भारती द्वारा लगाए गए आरोपों पर विधायक ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

उधर, दलित पैंथर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक मनोज कुमार पैंथर ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि पलिया में प्रस्तावित आंदोलन को देखते हुए उन्हें, जिलाध्यक्ष और कई पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर दिया गया। उनका कहना था कि विधायक रोमी साहनी आंदोलन से घबरा गए हैं।
वायरल वीडियो में मनोज कुमार पैंथर ने कहा कि आंदोलन होने पर कई मुद्दे सामने आते। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके और संगठन के लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे राजनीतिक द्वेष के तहत कराए गए हैं। साथ ही उन्होंने 270 करोड़ रुपये के खाद्यान्न घोटाले समेत अन्य मुद्दों का भी उल्लेख किया। दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच पलिया क्षेत्र में अंबेडकर प्रतिमा विवाद और प्रस्तावित आंदोलन चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed